दिसम्बर 18, 2024 6:57 अपराह्न

printer

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग में जिला योजना की बैठक लेते हुए श्री बहुगुणा ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों में पारदर्शिता व ईमानदारी से काम करें, ताकि जनता को समुचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए जारी धनराशि को समय पर खर्च करने के निर्देश दिए।