मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 18, 2025 1:52 अपराह्न

printer

पलामू, संताल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में कल सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

सेना के शौर्य और पराक्रम को सलामी देने के लिए कल तिरंगा यात्रा पलामू, संताल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में निकाली जाएगी। 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंडलों में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा देश की रक्षा में लगे जवानों के सम्मान में निकाली जा रही है और जनता को यह संदेश देने का प्रयास है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।