अक्टूबर 20, 2024 9:41 अपराह्न

printer

पलामू में विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सतबरवा प्रखंड के मलय डैम में बोट राफ्टिंग का आयोजन

पलामू में विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आज सतबरवा प्रखंड के मलय डैम में बोट राफ्टिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान योगासन कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।

 

वहीं वन विभाग की ओर से डैम के तट पर नारियल पेड़ भी लगाए गए। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।