अप्रैल 4, 2024 8:10 अपराह्न

printer

पलामू: पाटन अंचल के हल्का नंबर 10 के कर्मचारी परवेज आलम को एसीबी ने घूस लेते गिरफ्तार किया

पलामू जिले के पाटन अंचल के हल्का नंबर 10 के कर्मचारी परवेज आलम को आज एसीबी ने सात हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के हरैयाखुर्द के रहने वाले नूर आलम पिता तबारक अंसारी एवं इनके भाई तस्कीम अंसारी ने अपने जमीन का म्यूटेशन कराने के लिए सारे कागजात ऑनलाइन किया था,ऑनलाइन म्यूटेशन  के एवज में राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इस संबंध में एसीबी के पलामू कार्यालय में शिकायत की गई। मामले के सत्यापन के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।