पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के झरना पहाड़ी से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार और कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि छापेमारी अभियान में पुलिस को एक राइफल और एक हजार से ज्यादा कारतूस मिले हैं।