पलामू जिले के महुआडांड प्रखंड के ओरसापाठ मे मूसलाधार बारिश के साथ हुए वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बारिश से बचने के लिए बगान में काम कर रहे लोग पास की एक पुलिया में चले गए। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आ गये और सभी घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी महुआडांड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया । जबकि दो स्थिति गंभीर बनी हुई है ।
Site Admin | अक्टूबर 10, 2024 12:20 अपराह्न
पलामू जिले के महुआडांड प्रखंड के ओरसापाठ में मूसलाधार बारिश के साथ हुए वज्रपात से चार लोगों की मौत