पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल के पास एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लोग बिहार के गया से पलामू के लेस्लीगंज बारात जा रहे थे।
इसी क्रम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहंुची और थाना शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।