पलामू के मेदिनीनगर के पंचमुहान स्थित एक होटल के कमरे से 93 लाख रुपये नकद बरामद किये गये हैं। बिहार के रहने वाले दो लोग रूपये लेकर मेदिनीनगर पहचे थे। गौरतलब हो कि सीजीएल परीक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी सभी होटलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान ये रूपये बरामद किए गए। आयकर और दंडाधिकारियों ने नकद रूपये को जब्त कर सील कर दिया है। एटीएस और आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों बनारस के ठठेरी बाजार में स्थित जयपाल सोनी की सर्राफा दुकान में काम करते हैं। उनके मालिक ने ये पैसे मेदिनीनगर में किसी व्यक्ति को देने के लिए भेजा है।
Site Admin | सितम्बर 22, 2024 3:48 अपराह्न
पलामू के मेदिनीनगर के पंचमुहान स्थित एक होटल के कमरे से 93 लाख रुपये नकद बरामद किये गये