स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है कि राहुल ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की करीब सात हजार तीन सौ दस फीट ऊंचाई वाली माउंट कोजिअस्को पर आज चढ़ाई पूरी की। उन्होंने वहां लहराकर छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के ग्यारह पर्वतारोही शामिल थे।