मई 12, 2024 8:54 अपराह्न

printer

पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने तोड़ा अपना ही विश्व कीर्तिमान, माउंट एवरेस्ट पर 29वीं बार चढ़े

 

नेपाल के जाने माने पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक बार चढ़ने का अपना ही विश्व कीर्तिमान तोड़ दिया है। 54 वर्षीय यह पर्वतारोही रविवार सुबह आठ हजार आठ सौ 49 मीटर ऊंचे इस शिखर पर 29वीं बार पहुंचे। सेवन समिट ट्रैक्स द्वारा आयोजित इस पर्वतारोही अभियान में बीस पर्वतारोही शामिल थे।