मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 9, 2024 8:36 अपराह्न | Zoo

printer

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य का जायजा लिया

 

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार की वन्यजीव संबंधी नीतियों के कारण लोगों का प्रकृति और वन्यजीवों से जुड़ाव बढ़ा है। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का निरीक्षण किया। उन्‍होंने पर्यटकों, जानवरों और पक्षियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और महावतों तथा पशु चिकित्सकों के साथ चर्चा की। श्री सिंह ने विशेष रूप से अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य का जायजा लिया। शंकर के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक कार्ययोजना भी तैयार की गई है।  

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिकों के बीच संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है और लोग वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों के बारे में जागरूक हो रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला