पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली में पर्यावरण संबंधी नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और प्रदूषण नियंत्रण समितियों के सदस्यों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि बैठक में जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, 1974 को अपनाने, विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व नियमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इसके अलावा विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन की राज्य-स्तरीय प्रगति पर भी जोर दिया। उन्होंने ऑनलाइन निगरानी प्रणालियों के माध्यम से औद्योगिक प्रदूषण को नियंत्रित करने पर भी बल दिया।