केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- सीपीसीबी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने बताया कि बैठक में विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व- ईपीआर पोर्टल और ईपीआर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर चर्चा हुई। उन्होंने प्लास्टिक, ई-कचरा या बैटरी जैसे उत्पादों से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने और अनुपालन सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सतत पृथ्वी के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था को नीति का मुख्य आधार बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस बैठक में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी उपस्थित थे।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 9:28 अपराह्न
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सीपीसीबी की समीक्षा बैठक की, ईपीआर पोर्टल पर चर्चा हुई