पर्यटन विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में होमस्टे संचालकों के कौशल विकास के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समुदाय आधारित पर्यटन विकसित करना है।
पर्यटन सचिव, संजीत रोड्रिग्स ने कल लेह में होमस्टे संचालकों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए औपचारिक कार्यक्रम शुरू किया।
इस नई पहल के अंतर्गत, विभाग ने होमस्टे संचालकों के लिए 21 दिनों का व्यापक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है।
श्री रोड्रिग्स ने कहा कि विभाग, सभी होमस्टे संचालकों को समुदाय आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए छोटे ग्रामीण उद्योगों में बदलाव के लिए प्रशिक्षित करेगा।
इससे पहले, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनजह्यति उन्नत ग्राम-पीएम-जंगा के अंतर्गत होमस्टे के तीन क्लस्टर बनाने की मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत, तीनों क्षेत्रों के 19 गांवों में 111 होम स्टे विकसित किए जाएंगे।