मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पर्यटन विकास के प्रयासों में पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है। प्रकृति और पर्यावरण को क्षति पहुंचाए बिना ही पर्यटन विकास के सभी प्रकल्प क्रियान्वित किए जाएंगे। इस संबंध में समुचित परीक्षण के बाद आवश्यक निर्णय लिए जाएं। मुख्यमंत्रीकल मध्यप्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की पांचवीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।
Site Admin | अप्रैल 2, 2025 10:36 पूर्वाह्न
पर्यटन विकास के प्रयासों में पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
