जुलाई 27, 2025 7:51 अपराह्न

printer

पर्यटन मंत्रालय, राजधानी के जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में कल तीज महोत्सव का आयोजन करेगा

पर्यटन मंत्रालय, राजधानी के जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में कल तीज महोत्सव का आयोजन करेगा, जिसमें भारतीय विरासत के रंगों, परंपराओं और भावना को प्रदर्शित किया जाएगा। इस महोत्सव में आगंतुक राजस्थानी लोक नृत्य, बंगाल के स्वादिष्ट व्यंजन, मेंहदी आर्ट और उत्तर-भारत के प्रसिद्ध खान-पान के साथ ही घर सजावट के सामानों का आनंद ले सकते हैं। 
 
पर्यटन मंत्रालय ने बताया है कि तीज महोत्सव मुख्य रूप से उत्तर भारत में, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व मानसून के आगमन का प्रतीक है और देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का भी प्रतीक है। यह त्योहार अपने पारंपरिक संगीत, नृत्य, मेंहदी, झूलों, उत्सवी परिधानों, स्वादिष्ट व्यंजनों, समृद्धि और खुशियों के लिए जाना जाता है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला