केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की है। इसमें साहसिक पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ के ढूढमारस को और समुदाय आधारित पर्यटन के लिए चित्रकोट को सर्वश्रेष्ठ गांव के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस विशेष सम्मान के लिए बधाई दी है। इसी के साथ पर्यटन मंत्रालय द्वारा रायपुर सहित देश के पचास स्थलों पर ’पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी’ नाम से एक राष्ट्रीय उत्तरदायी पर्यटन पहल की शुरुआत की गई है। इस साल पर्यटन दिवस का विषय है- पर्यटन और शांति।