जुलाई 16, 2025 1:16 अपराह्न

printer

पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सुमन बिल्ला ने लुप्त हो रही भारत की पाककला को संरक्षित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सुमन बिल्ला ने लुप्त हो रही भारत की पाककला को संरक्षित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की पाककला सांस्कृतिक स्मृति और क्षेत्रीय तकनीकों पर आधारित है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता (एनवाईसीसी) का शुभारंभ करते हुए श्री बिल्ला ने कहा कि इन परांपराओं को दुबारा संरक्षित करने की आवश्यकता है।

 

एनवाईसीसी, भारतीय पाककला संघों के महासंघ और पर्यटन तथा आतिथ्य कौशल परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया है जिसका विषय है “भारतीय पाककला विरासत का उत्सव: परंपरा और नवाचार का सम्मिश्रण”। इसमें पूरे भारत में क्षेत्रीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनका समापन अगले वर्ष जनवरी में नई दिल्ली स्थित आईएचएम पूसा में एक भव्य समापन समारोह के साथ होगा।