जून 29, 2024 4:15 अपराह्न

printer

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से चतरा जिले में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य  विभाग की ओर से चतरा जिले में उतरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जवाहर-लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन  237 बालक और 75 बालिकाओं समेत कुल 312 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल, एथलेटिक्स और तीरंदाजी  सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है।