दिसम्बर 3, 2025 6:03 अपराह्न

printer

पर्यटन अब सतही क्षेत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्‍तर पर परिवर्तन का एक प्रमुख वाहक: मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज कहा कि पर्यटन अब केवल सतही क्षेत्र नहीं रह गया है, बल्कि राष्ट्रीय स्‍तर पर परिवर्तन का एक प्रमुख वाहक बन गया है। नई दिल्ली में इंडिया एज 2025 सम्मेलन में श्री शेखावत ने कहा कि सरकार ने सभी राज्यों की पर्यटन नीतियों का विस्तृत अध्ययन किया है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार पर्यटन स्थलों को निर्बाध और संपूर्ण अनुभव में बदलने के लिए राज्य सरकारों, जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर काम कर रही है।