फ़रवरी 17, 2025 4:14 अपराह्न

printer

पर्यटक स्थल औली में कचरा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में पिछले दिनां हुई बर्फबारी का आनन्द लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुच रहे हैं। लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों पर निगरानी न होने के कारण प्लास्टिक का कचरा भी फैलता जा रहा है।

 

हालांकि कुछ पर्यटक पर्यावरण सुरक्षा को लेकर काफी सजग दिखाई दिए। उनका कहना है कि लोगां को कचरे को कूड़ादान में डालना चाहिए या अपने साथ वापस ले जाना चाहिए, ताकि इस स्थान की खुबसूरती बनी रहे।

 

वहीं, जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी का इस मामले में कहना है कि नगर पालिका जोशीमठ को चालान की कार्रवाई करने के कहा गया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक वाहनों के संचालन पर पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से आवश्यक कार्यवाही करेगी।