अप्रैल 16, 2024 4:24 अपराह्न

printer

परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे परस राम धीमान ने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। निष्कासन खत्म होने के बाद परस राम पहली बार मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परस राम व उनके समर्थकों को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में वापसी करवाई।
 
परस राम व समर्थकों ने आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये भी दिये। पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करेंगे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, सीपीएस संजय अवस्थी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा भी उपस्थित रहे।