दिसम्बर 17, 2025 7:00 अपराह्न

printer

परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी के निर्माण के लिए अमरीका के साथ द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहा दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी के निर्माण को संभव बनाने के लिए अमरीका के साथ एक अलग द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वी सुंग-लाक के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने बताया कि उन्‍होंने ने ये बात कल वाशिंगटन पहुंचने पर कीं। लगभग एक महीने पहले, अक्टूबर के अंत में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन में व्यापार और सुरक्षा समझौतों पर एक संयुक्त मसौदे पर सहमति बनी थी।

सुरक्षा सलाहकार ने पत्रकारों को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के मामले में, अमरीकी परमाणु ऊर्जा अधिनियम की धारा 91 के अनुसार एक अपवाद दिया गया था, जिसके लिए एक अलग द्विपक्षीय समझौते की आवश्यकता होती है। दक्षिण कोरिया का अमरीका के साथ वर्तमान द्विपक्षीय नागरिक परमाणु ऊर्जा समझौता उसे सैन्य उद्देश्यों के लिए परमाणु सामग्री का उपयोग करने से रोकता है। यूरेनियम संवर्धन और प्रयुक्त परमाणु ईंधन पुनर्संसाधन पर, सुरक्षा सलाहकार ने अगले ठोस कदमों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि व्यापक स्तर के समझौते पहले ही हो चुके हैं।