मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 9, 2025 9:53 पूर्वाह्न

printer

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होगा नामीबिया

नामीबिया की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री एम्मा थियोफेलस ने कहा है कि उनका देश परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होगा। नामीबिया के मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह के शुरु में इसकी मंज़ूरी दी थी।
 
 
 
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह 48 देशों का संगठन है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों का प्रसार रोकना है। यह संगठन परमाणु सामग्री, उपकरण और तकनीक तथा दोहरे इस्तेमाल योग्य परमाणु सामग्री के हस्तांतरण को नियंत्रित करता है।