आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात 9:30 बजे फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में “अंगदान- एक नया जीवन” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसमें राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन- एनओटीटीओ की संयुक्त निदेशक शाइनी सुमन प्रधान और राष्ट्रीय नेत्र बैंक के प्रभारी अधिकारी तथा भारतीय नेत्र बैंक संघ के महासचिव डॉ. राजेश सिन्हा भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं को अंग दान के विभिन्न पहलुओं और अंगदान करने के बारे में विशेषज्ञों से प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रोता आज रात 9:30 बजे के बाद हमारे टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ये टेलीफोन नंबर हैं – 011-23717117 और 011-23314444, आप अपने सवाल व्हाट्सएप नंबर – 9289094044 पर भी भेज सकते हैं। हैशटैग #AskAIR के साथ एक्स (X) पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।