आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में आज रात साढे नौ बजे “वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण में इसकी भूमिका” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के पूर्व महानिदेशक जी. अशोक कुमार और पर्यावरणविद् डॉ. अरविंद कुमार परिचर्चा में भाग लेंगे।
श्रोता कार्यक्रम के दौरान हमारे स्टूडियो में उपस्थित विशेषज्ञों से जल संरक्षण, प्रभावी जल संचयन प्रणालियों और संवहनीय भविष्य के लिये इनकी भूमिका से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रश्न पूछने के लिये टेलीफोन नंबर है- 0 1 1 – 2 3 7 1- 1 0 5 0 और 0 1 1 – 2 3 3 1 4 4 4 4 तथा व्हाट्सएप नंबर है- 9 2 8 –9 0 9 –4 0 4 4. हैशटैग आस्क-एआईआर के साथ एक्स पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।