जून 23, 2025 1:25 अपराह्न

printer

‘पब्लिक स्पीक’ कार्यक्रम में आज रात 9:30 बजे “रक्तदान: एक छोटा सा कार्य जिसका बड़ा प्रभाव हो सकता है” विषय पर होगी परिचर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में आज रात 9:30 बजे “रक्तदान: एक छोटा सा कार्य जिसका बड़ा प्रभाव हो सकता है” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स के नई दिल्ली के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉक्‍टर गोपाल पाटीदार इस परिचर्चा में भाग लेंगे।

 

श्रोता कार्यक्रम के दौरान रात साढ़े नौ बजे रक्तदान की प्रक्रिया, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और इससे जुड़ी गलतफहमियों के बारे में टेलीफोन और व्हाट्सऐप पर प्रश्न पूछ सकते हैं। टेलीफोन नंबर है- 011-23421050 और 011-23314444 तथा व्हाट्सएप नंबर है- 9289094044.  हैशटैग #AskAIR के साथ एक्स (X) पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।                 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला