मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2023 2:24 अपराह्न | पद्म पुरस्कार

printer

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2023 तक

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख इस महीने की 15 तारीख है। पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन इस वर्ष 1 मई को शुरू हुए थे। पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर की जाएगी।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल – awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे।पद्म पुरस्कारों में, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।