मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2025 1:44 अपराह्न

printer

पद्म पुरस्कार नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाओं की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किये जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन इस वर्ष 15 मार्च से शुरू हो गए हैं। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए प्रदान किये जाते हैं।