जुलाई 31, 2025 8:01 पूर्वाह्न

printer

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाओं की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएँगे। वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर की जाएगी।

इन पुरस्कारों में- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार विशिष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करने के लिए सभी क्षेत्रों और विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों तथा सेवा के लिए दिया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला