अगस्त 3, 2024 7:41 अपराह्न

printer

पत्थलगांव-जशपुर से गुमला-झारखंड तक के लिए हाईस्पीड फोरलेन सड़क की स्वीकृति

केन्द्र सरकार ने रायपुर से रांची नेशनल हाईस्पीड कॉरीडोर प्रोजेक्ट के तहत पत्थलगांव-जशपुर से गुमला-झारखंड तक के लिए हाईस्पीड फोरलेन सड़क की स्वीकृति दे दी है। इससे छत्तीसगढ़ और झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि इस सड़क के निर्माण से रायपुर और रांची के बीच यात्रा सुगम होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में पचास हजार छह सौ पचपन करोड़ रुपए की लागत और लगभग नौ सौ छत्तीस किलोमीटर लंबाई की आठ राष्ट्रीय हाईस्पीड सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है।