फ़रवरी 27, 2026 10:11 पूर्वाह्न

printer

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने पारादीप बंदरगाह पर जेट्टी विकास की मंजूरी दी

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने पारादीप बंदरगाह पर हरित हाइड्रोजन, अमोनिया और अन्य तरल कार्गो के परिचालन के लिए संबद्ध सुविधाओं सहित जेट्टी विकास की मंजूरी दे दी है। इस पर 197 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा यह परियोजना कार्यान्वित की जाएगी। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह परियोजना निवेश को बढ़ावा देगी, रोजगार सृजित करेगी और पूर्वी भारत में एक मजबूत हरित ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगी।