पटना में, सेपक टकरॉ विश्व कप 2025 के डबल्स स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। म्यांमा ने स्वर्ण पदक जीता। जापान और ईरान को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिये गये।
भारतीय पुरुष टीम ने डबल्स स्पर्धा में मलेशिया के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में थाईलैंड को स्वर्ण और म्यांमा को रजत पदक मिला। यह टूर्नामेंट 25 मार्च को सम्पन्न हो जाएगा।