पटना लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्र की हत्या के बाद पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों को कल तक बंद रखने का आदेश दिया है। इधर, विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास आज से बंद कर दिये जायेंगे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार को पटना के बिहटा से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, राज्यपाल सह-कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्र की हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
Site Admin | मई 29, 2024 7:28 अपराह्न
पटना लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्र की हत्या, विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों को कल तक बंद रखने का आदेश