राज्य सरकार पटना में पिछले दिनों आयोजित बिहार बिजनेस कनेक्ट ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दौरान हुए निवेश समझौते पर अमल के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती करेगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए प्रत्येक पांच से दस एमओयू पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये अधिकारी निवेश की प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे और विभिन्न विभागों बीच समन्वय में सहयोग करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि एक वर्ष के अंदर निवेश की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक के दौरान इस संबंध में हुई प्रगति की समय – समय पर समीक्षा की जाएगी। पटना में हुए निवेशक सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की 423 कंपनियों ने राज्य में एक लाख अस्सी हजार करोड़ रूपये के निवेश का करार किया था।