पटना जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर, आईसीएआर स्थित मुर्गी फॅार्म परिसर में संक्रमण मिलने के बाद सिविल सर्जन की टीम यहां के कर्मियों की स्वास्थ्य जांच करेगी। इधर, बर्ड फ्लू के चलते स्थानीय संजय गांधी जैविक उद्यान में भी सतकर्ता बढ़ा दी गयी है। चिड़ियाघर प्रशासन ने जू के अंदर बने रास्तों और जंतु प्रक्षेत्र के चुनिंदा प्रवेश द्वार पर फुटवॉश और टायरवॉश की व्यवस्था की है। इससे पर्यटकों के जूते और उनके वाहनों के पहिये सैनेटाइज किये जा रहे हैं। जिले में कहीं भी किसी पक्षी के संदिग्ध परिस्थिति में मरने पर इसकी सूचना जिला आपदा नियंत्रण पदाधिकारी को दूरभाष संख्या- 9471002879 पर दी जा सकती है।
Site Admin | मार्च 10, 2025 11:12 पूर्वाह्न
पटना जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
