पटना के ज्ञान भवन में आज से पंचायती राज प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह इसका उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद हैं।
इसमें बिहार समेत सभी राज्यों से लगभग तीन सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला की थीम- सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सुरक्षित पंचायत रखी गयी है।