पटना उच्च न्यायालय ने बिहार विधानसभा के 28 विधायकों से विधानसभा चुनावों के दौरान अनियमितताओं और उनके शपथ पत्रों में कथित विसंगतियों से जुड़ी याचिकाओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इन विधायकों के खिलाफ कुल 40 याचिकाएं दायर की गई थीं।
न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह और न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता वाली अलग-अलग पीठों ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद ये आदेश दिए। मामले में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ भी याचिका दायर की गई हैं।