गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आगामी 20 फरवरी से 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जा रही है। कृषि का महाकुंभ कहे जाने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन ’विकसित भारत के लिए कृषि में अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकियां“ विषय पर केंद्रित होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि कृषि विज्ञान कांग्रेस में 35 से 50 देशों के लगभग ढाई हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। उन्होंने इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सभी का आह्वान किया।
Site Admin | जनवरी 10, 2025 6:31 अपराह्न
पंतनगर विश्वविद्यालय में 20 फरवरी से 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
