अक्टूबर 2, 2024 5:53 अपराह्न

printer

पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 4 अक्टूबर से होगा अखिल भारतीय किसान मेला

पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चार से सात अक्तूबर तक 116वें अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सात अक्तूबर को पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा। मेला प्रभारी डाॅक्टर जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि चार और पांच अक्तूबर को फल-फूल, शाक-भाजी, मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी का आयोजन होगा। छह अक्तूबर को पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय परिसर में पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।