पंजाब में आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों सहित 105 स्थानीय निकायों के चुनाव 26 मई को होंगे, मतगणना 29 मई को होगी।
राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आज चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही, उन सभी क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जहां चुनाव होने जा रहे हैं।
नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को होगी, जबकि 19 मई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।