जनवरी 16, 2025 8:45 अपराह्न

printer

पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ़, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में कई स्‍थानों पर रात को घना कोहरा छाये रहने की संभावना है

पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ़, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में कई स्‍थानों पर रात को घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह के समय भी कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में अगले दो दिन कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

    मौसम विभाग ने अगले दो दिन मन्‍नार की खाड़ी, आसपास के क्षेत्रों, सोमालिया तट और निकटवर्ती सागरीय क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं कहीं हिमपात और वर्षा हो सकती है। विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चण्‍डीगढ़, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में सप्‍ताहांत तक छिटपुट बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पश्चिमोत्‍तर भारत और गुजरात क्षेत्र में अगले दो दिन के दौरान न्‍यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला