मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 18, 2025 8:54 अपराह्न

printer

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कल घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कल घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। रविवार को मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना व्‍यक्‍त की है। कल केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने कहा कि कोमोरिन क्षेत्र और निकटवर्ती मन्नार की खाड़ी में 35 किलोमीटर प्रति घंटे से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला