जनवरी 13, 2025 9:13 पूर्वाह्न

printer

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्‍सों में ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्‍सों में ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कल तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है लेकिन तीन दिन बाद फिर से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। देश के पूर्वी हिस्से में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।