दिसम्बर 4, 2025 8:06 पूर्वाह्न

printer

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज असम, मेघालय और ओडिशा के कुछ हिस्सों में और कल तक नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे छाए रहने के आसार है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने आज उत्तरी तटीय तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान व्यक्त किया है।

 

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बज़े औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ दर्ज किया गया।