मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 9, 2025 8:53 अपराह्न

printer

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने कोहरे रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया। अगले दो दिन तक बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर चलने की संभावना है।

 

    विभाग ने इस सप्‍ताह के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है।

 

    मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है। मछुआरों को कल तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में तथा अगले 2 से 3 दिनों तक मन्नार की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला