जनवरी 11, 2025 10:06 अपराह्न

printer

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का कहर जारी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज शीतलहर का कहर जारी रहा, जबकि कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला। वहीं चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि पंजाब के सुनाम और हरियाणा के जींद और भिवानी समेत कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने कल से दो दिन तक हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। 14 और 15 जनवरी को भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि वे गौशाला प्रबंधकों को गायों को ठंड से बचाने के लिए मार्गदर्शन दें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला