नवम्बर 30, 2025 9:25 अपराह्न

printer

पंजाब सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कामयाबी: 272 ड्रोन और भारी मात्रा में नशा-हथियार जब्त

 

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने इस वर्ष जनवरी से अब तक पंजाब सीमा के अंदर हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ गिराने के लिए पाकिस्तान से आने वाले 272 ड्रोन जब्त किए हैं और 367 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।

पहली दिसंबर 2025 को मनाए जा रहे सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अमृतसर के अटारी-वाघा सीमा पर संयुक्त चेक पोस्ट में वार्षिक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलजुले ने कहा कि आईसीई और अफीम जैसे कई अन्य नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।

जवानों ने 10 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स के अलावा 12 हथगोले और 200 हथियार भी जब्त किए हैं। जवानों ने पाकिस्तान से लगती 553 किलोमीटर लंबी पंजाब सीमा की सुरक्षा करते हुए 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। बल ने 18 पाकिस्तानी, 4 नेपाली और 3 बांग्लादेशी नागरिकों तथा 133 तस्करों सहित 251 भारतीय संदिग्धों को हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

इन उपलब्धियों के अलावा बीएसएफ ने चुनावों और अन्य अवसरों पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ राज्यों के साथ तालमेल बनाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला