पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में एक विरासत सड़क का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि 850 मीटर लंबी इस हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण मौजूदा संग्रहालय से शहीद भगत सिंह नगर के खटकर कलां में महान शहीद के पैतृक घर तक किया जाएगा। यह संग्रहालय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राज्य के गौरवशाली योगदान को प्रदर्शित करेगा जिससे युवाओं को देश के लिए उत्साहपूर्वक काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
श्री मान ने कल शाही शहर पटियाला के किला मुबारक में निर्मित अपनी तरह के हेरिटेज होटल रैन बास – पैलेस को लोगों को समर्पित करते हुए यह घोषणा की।