दिसम्बर 11, 2024 1:49 अपराह्न

printer

पंजाब सरकार ने दिव्यांगों के लिए रिक्त पदों पर भर्ती का बड़ा अभियान शुरू किया   

पंजाब सरकार राज्‍य के विभिन्‍न विभागों में रिक्‍त पदों पर दिव्‍यांगों की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर रही है। मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सामाजिक न्याय एवं बाल कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि अब तक विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के माध्यम से एक  हजार 754 पद और पदोन्नति पर 556 पद दिव्यांगजनों के लिए चिन्हित किए गए हैं। उन्हें समाज का असली नायक बताते हुए श्री मान ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इस संशोधन से उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला